कांडी: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला संगठन के निर्देशानुसार रविवार को सुंडीपुर में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महापर्व का कार्यशाला आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे के नेतृत्व में 8800002024 सदस्यता नंबर और नमो ऐप के माध्यम से लगभग दो सौ युवा को सदस्य बनाया गया।
कार्यशाला में लोगो को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा कि आदरणीय जेपी नड्डा और यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकाश किया जा रहा है।देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान पूरे देश में युद्ध स्तर पर चल रहा है। देश के सुरक्षा व समृद्धि के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को मजबूती से काम कर रहे हैं।
श्री दुबे ने कहा कि बूथ कमिटी को प्रत्येक बूथ पर कार्यशाला आयोजित कर कम से कम दो सौ युवा को सदस्यता बनाना है।
आज के कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष के साथ साथ रामाश्रय मेहता, लालू शाह, नरेश राम, रामप्रवेश मेहता जयराम साह,गोपाल चौधरी, ऊदल पासवान, अखिलेश्वर चौधरी,बुधन पासवान ,नरेंद्र चौधरी,धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुंडीपुर में भाजपा का सदस्यता पहापर्व को लेकर कार्यशाला का आयोजन,200 युवाओं ने ली सदस्यता
Fast News 08
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं