कांडी:कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव के कोइरियाडीह टोला निवासी रीता देवी पति सत्येन्द्र मेहता के फुस के झोपड़ी में आग लगने से दो गर्भवती गाय व एक बछिया सहित पूरा झोपड़ी जल गया।घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे की है।आग कैसे लगी किसी को जानकारी नही है।सबसे पहले एक महिला संपतिया देवी ने आग लगा हुआ देखी जिसके बाद उसने शोर मचा कर लोगों को जानकारी दी।जबतक लोग जमा होते सब जलकर राख हो चुका था।पीड़िता रीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।उन्होंने बताया कि और दिनों की तरह दोनो गाय व एक बछिया को झोपड़ी में खूंटे से बांधकर घर में चले गए थे।खाना खाकर सभी सोने चले गए थे।हल्ला सुनकर बाहर आयी तो झोपड़ी में आग की लपटें निकल रहा था ।नजदीक जाकर देखा तो सभी तीन मवेशी मृत पड़े हुए थे।मृत दोनों गाय गर्भवती थीं ।एक गाय एक सप्ताह के अंदर बच्चा देने वाली थी।पीड़िता रीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी की झोपड़ी में आग कैसे लगी समझ से परे है।जबकि यह झोपड़ी घर से अलग किनारे में है।इस आगजनी में लगभग एक लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है।खरौंधा पंचायत के उप मुखिया रवि कुमार मेहता ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया और उन्होंने कहा कि मैंने इस घटना की सूचना सीओ और पशु डॉक्टर को दिया हूँ।उन्होंने कहा कि जले हुए मवेशी का पोस्टमार्टम करने और पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से किया है।
खरौंधा गांव स्थित एक फूस की झोपड़ी में आग लगने से दो गाय व एक बछिया की जलकर हुई मौत
Fast News 08
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं