कांडी -प्रखण्ड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरणा तीर्थ स्थल पर पिछले चार दिनों से एक अज्ञात महिला आई हुई है।जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष लग रहा है।उससे पूछे जाने पर वह कुछ भी नही बता पा रही है।वह कुछ अलग तरह की भाषा बोल रही है।यहां के लोग उसकी भाषा नही समझ पा रहे हैं।वह कहां से यहां पर आई हुई है कोई नही बता पा रहा है।सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर रहने वाले संत महात्मा उसे खाने के लिए दे देते हैं।उक्त महिला प्राचीन यज्ञ शाला में शरण लिए हुए है।अगर कोई उक्त महिला से संबंधित जानकारी रखता हो तो सतबहिनी झरना तीर्थ आकर संपर्क कर सकते हैं।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 4 दिनों से भटक रही है महिला, भाषा स्पष्ट नहीं होने से नहीं हो पा रही है पहचान
Fast News 08
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं