कांडी:रांची राजधानी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांडी मंडल के सैकड़ो भाजपाइयों को प्रशासन ने बीच रास्ते में कई बार रोका।
पालपोल,लातेहार, चंदवा व कुडू में प्रशासन द्वारा घंटो कार्यकर्ताओं को रोका गया।इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
कार्यकर्ताओं द्वारा भारी हंगामे के बाद उन्हें छोड़ा गया।
इधर रांची पहुंच कर प्रोटेस्ट कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले व रबर बुलेट छोड़ कर उन्हें तीतर बितर किया।