कांडी : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा गढ़वा जिला के 10 हाई स्कूलों को प्लस टू हाई स्कूलों में अपग्रेड कर दिया गया है। इसमें 18 वर्षों से उत्क्रमण की मांग की जा रही जिला का सबसे पुराना कांडी प्रखंड का हाई स्कूल गरदाहा भी शामिल है। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग – माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के पत्रांक 822 दिनांक 12 मार्च 2024 के अनुसार पूरे राज्य में 166 उच्च विद्यालयों को जमा दो उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है। इसमें गढ़वा जिला के 10 उच्च विद्यालयों का नाम शामिल है। जिनमें कांडी प्रखंड का राजकीय कृत उच्च विद्यालय गरदाहा, चिनियां प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय रणपुरा, मेराल प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पेशका एवं इसी प्रखंड का प्रोजेक्ट हाई स्कूल अटौला, श्री बंशीधर नगर प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय हलीवंता, केतार प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय छाताकुंड, धुरकी प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंबा खोरिया, रंका प्रखंड का उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोदरमाना, भवनाथपुर प्रखंड का राजकीय कृत हाई स्कूल झगड़ाखांड़ एवं डंडई प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरही शामिल है।
गढ़वा जिला के दस हाई स्कूलों को मिला प्लस टू उच्च विद्यालयों का दर्जा,कांडी का गरदाहा उच्च विद्यालय भी है शामिल
Fast News 08
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं