कांडी: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूबे के नव निर्वाचित सरकार को बधाई देते हुए चुनाव में उनके द्वारा किसानों से किए गए वादे पूरा करने का आग्रह किया।
श्री दुबे ने कहा कि अभी तक गढ़वा जिले के किसी प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से किसान व्यापारियों के हाथ अपना धान औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
श्री दुबे ने कहा कि सरकार जल्द धान क्रय केंद्र खोलने के साथ साथ चुनाव में किसानों के साथ किया गया वादा पूरा करे।
क्षेत्र के किसान धान बेचकर गेहूं का बीज खरीदते हैं किंतु इसबार सरकार द्वारा अबतक अनुदानित दर पर गेंहू का खाद व बीज भी उपलब्ध नहीं कराए जाने से किसान हताश एवं परेशान हैं।