भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने सरकार पर कसा तंज,झारखंड की जनता को ठगने का लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांडी : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर जनता के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
श्री दुबे ने कहा कि चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार किसानों से 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदेगी,हर महीना 11 तारीख को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए देने के साथ साथ सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।किंतु सरकार के सारे वादे झूठे निकले।
श्री दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा वोट लेने के लिए झूठे वादे किए गए थे।
श्री दुबे ने कहा कि यदि सरकार चुनाव से पूर्व जनता से किया गया वादा पूरा नहीं करती है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता माता – बहनों एवं किसानों के अपमान के विरुद्ध सड़क पर उतरेंगे।

Leave a Comment

  • Best News Portal Development Company In India
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]