अमरेंद्र पंडित
कांडी-प्रखण्ड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी चन्द्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह सह कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी विरेन्द्र दुबे उर्फ वीर दुबे थे।नव मनोनीत भजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के सम्मान में बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में मंडल कार्य समिति सदस्य,पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, संयोजक व सहसंयोजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।बैठक की अध्यक्षता शशि रंजन दुबे ने की।आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 23 सितम्बर को मोरहाबादी रांची में आयोजीत आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा किया गया।कांडी मंडल से लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रांची जाएंगे।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह,मुखिया ललित बैठा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरेश चंद्र,महामंत्री भोला मेहता,सीताराम तिवारी,ललन राम,भोला पाण्डेय,सुरेन्द्र सिंह,राम लखन चंद्रवंशी, चंद्रमणि मिश्रा, मोतीलाल यादव,चंद्रमा यादव,राजू कुमार,राम नरेश साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।