लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी में आयोजित सम्मान समारोह में कांडी मंडल के नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमरेंद्र पंडित

कांडी:-प्रखण्ड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी चन्द्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में मंगलवार को सम्मान समारोह सह कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी विरेन्द्र दुबे उर्फ वीर दुबे थे।
कांडी मंडल के नवमनोनीत भजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे के सम्मान में उक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मंडल कार्य समिति सदस्य,पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, संयोजक व सहसंयोजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 23 अगस्त को रांची में होने वाले आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए कांडी से 500 भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह,मुखिया ललित बैठा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरेश चंद्र,महामंत्री भोला मेहता,सीताराम तिवारी,ललन राम,भोला पाण्डेय,सुरेन्द्र सिंह,राम लखन चंद्रवंशी,चंद्रमणि मिश्रा,मोतीलाल यादव,चंद्रमा यादव,राजू कुमार व राम नरेश साह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

  • Best News Portal Development Company In India
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]