कांडी प्रखंड प्रमुख की मुख्यमंत्री से हफ्ते में दूसरी मुलाकात को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं क्षेत्र के लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमरेन्द्र पंडित

कांडी : स्थानीय प्रखंड के प्रखंड प्रमुख की राज्य के मुख्यमंत्री से एक हफ्ते में ही दूसरी मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। अधिकांश लोग इसे राज्य में होने वाले चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। कांडी प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सह झारखण्ड प्रदेश प्रमुख संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय की एक सप्ताह के अंदर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दूसरी बार मुलाकात किए जाने की तस्वीर वायरल हो रही है। इस बार भी उनके साथ राज्य के पयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद हैं। जो वर्तमान सरकार में काफी-कद्दावर एवं सोरेन परिवार के काफी पुराने समय से बहुत नजदीकी माने जाते हैं। ऐसे में प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय की बार-बार की मुलाकात अवश्य ही किसी न किसी बात की ओर इशारा करती है। प्रखंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक साल पहले ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में भव्य वन भोज का आयोजन करके सैकड़ो लोगों के बीच प्रखंड प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि उन्होंने कहा था कि यदि पार्टी टिकट दे तो वह अवश्य ही चुनाव लड़ना चाहेंगे। मीडिया से भी प्रखंड प्रमुख ने यह बात कई बार दोहराई है। उन्होंने तो अनुमानित मतों की गिनती बता कर भी लोगों को चौंका दिया है। ऐसे में जब झारखंड प्रदेश विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है तो कांडी प्रखंड प्रमुख सह झारखंड प्रदेश प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय का बार-बार झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना उनकी पूर्व की घोषणाओं को बल देता है। अब देखना यह होगा कि इसके पीछे का रहस्य कब उजागर होता है। इस तरह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुओं के टिकट पर चुनाव लड़ने की जुगत लगाई जा रही है या इसके पीछे कोई और कहानी काम कर रही है।

Leave a Comment

  • Best News Portal Development Company In India
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]