अमरेंद्र पंडित
कांडी: कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने उप मुखिया दिलीप राम सहित सभी वार्ड सदस्यों के साथ सोमवार व मंगलवार को 130 जरूरतमंदों के बीच सरकारी कंबल का वितरण किया।
मुखिया ने बताया कि कांडी पंचायत क्षेत्र के सभी 13 वार्ड में वार्ड सदस्यों के सहमति से अति गरीब,असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।
इसके बावजूद कुछ ऐसे लोग जो काफी गरीब हैं, वे कंबल नहीं खरीद सकते हैं उन्हें भी अपने तरफ से कंबल दिया जाएगा।
बताते चलें कि मुखिया विजय राम द्वारा अपने निजी खर्च से कांडी बाजार के दर्जनों सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि राहगीर व यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगों को ठंड के नुकसान से बचाया जा सके।