कांडी: 253 दिनों से चल रहें आंदोलन के बाद सरकार ने 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयं सेवको की पांच सूत्री मांगों पर मुहर लगाकर उनके आंदोलन को समाप्त कर दी।
गुरुवार को इसी खुशी में पंचायत स्वयं सेवकों ने कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपस्थित हो कर प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, बीडीओ सह सीओ आफताब आलम व बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय को मिठाईयां खिलाई वहीं उपरोक्त लोगों ने स्वयं सेवकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
आंदोलन के बाद सरकार ने पंचायत स्वयं सेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक कर दिया है।
साथ ही मानदेय के रूप में 2500 रुपए व स्टाइपेन्ड भी लागू कर दिया।
बता दें कि पंचायत स्वयं सेवको का आंदोलन 08 जुलाई 2023 से चल रहा था।
कैबिनेट की बैठक में पंचायत स्वयं सेवकों की पांच सूत्री मांगों पर मुहर लगने के बाद सभी पंचायत सहायक अपने-अपने कार्यों पर पुनः वापस लौट आए।
कांडी बीडीओ ने सभी स्वयं सेवकों को शुक्रवार से काम पर लौटने का निर्देश दिया।
मौके पर पंचायत सहायक प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार राम, सत्येंद्र राम, सुनन्द कुमार, मुरारी पासवान, विवेक कुमार ठाकुर, शंकर पासवान, ओमप्रकाश ठाकुर, प्रभाकर पासवान, सिताबी यादव, कुन्दन पासवान, मदन गुप्ता सहित काफी संख्या में पंचायत सहायक व प्रखंड समन्वयक पीएम आवास अजित कुमार, लेखा पाल संजय कुमार बैठा व झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर भी उपस्थित थे।