झारखंड का अबतक का सबसे बड़ा रक्षाबंधन,भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव को सात हजार बहनों ने बांधी राखी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांडी: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बिश्रामपुर के भाजपा युवा नेता रामशीष यादव को सात हजार बहनों ने राखी बांधी है। सबसे ज्यादा राखी बँधवाने का यह नया विश्व रिकार्ड है। इससे पहले यह रिकार्ड बिहार के चर्चित शिक्षाविद खान सर के नाम था। उन्हें वर्ष 2023 में 6500 राखी बांधी गई थी। हालांकि अब यह रिकार्ड टूट चुका है और नया रिकार्ड 7000 राखियों के साथ रामशीष यादव के नाम हो गया है।

सोमवार की सुबह से ही मंझिआंव स्थित रक्षाबंधन कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भीड़ लग गई थी। बिश्रामपुर विधानसभा के 367 बूथ से महिलाएं अपने प्रिय भाई रामाशीष यादव को राखी बांधने पहुंची थीं। प्रत्येक बूथ से 20 महिलाओं ने राखी बांधी है। इस हिसाब से 7,340 राखी सिर्फ बूथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बांधी है। यह झारखंड का अबतक का सबसे बड़ा रक्षबन्धन हुआ है। जो ऐतेहासिक है।

367 बूथ रक्षकों का मिला आशीर्वाद, चुनाव जिताने का लिया संकल्प……

सात हजार से अधिक बहनों ने रामाशीष यादव के कलाई में राखी बांध कर उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर संयुक्त रूप से महिलाओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अपने भाई रामाशीष यादव पर भरोसा है जो उनकी रक्षा के साथ उनके बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने की क्षमता रखता है। इसलिए इस बार उन्हें ही अपना विधायक बनायेंगी ताकि महिला सुरक्षा एवं नारी शक्ति का नया उदय हो सके। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें चुनाव में प्रत्याशी नहीं भी बनाया तो सभी महिलाएं मिलकर रामाशीष भईया से आग्रह करके उन्हें चुनाव लड़ा कर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगी।

*भावुक हुए रामाशीष, भीगी आँखों के साथ धन्यवाद कहा…..

राखी बँधवाने के दौरान रामाशीष यादव भावुक हो गए। बहनों द्वारा मिले प्रगाड़ प्रेम से अभिभूत होकर उनकी अश्रु धारा फुट पड़ी। उन्होंने सभी बहनों को उपहार देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया एवं अंतिम सांस तक सभी बहनों की रक्षा करने का प्रण लिया।

अपने कलाई में राखी बँधवाने के उपरांत उन्होंने सभी बहनों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में भगवान को धन्यवाद करते हुए कहा कि वो बहुत भाग्यशाली हैं जो भगवान ने उन्हें इतनी सारी बहनें दी हैं। सभी को यह उपहार जिंदगी में नहीं मिलता। इसके लिए भगवान को धन्यवाद करता हूँ।

साथ ही कहा कि जितनी भी बहनों ने उनपर भरोसा किया है वह उनका भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे। आखिरी सांस तक सभी बहनों की रक्षा करेंगे। साथ ही महिला उत्थान हेतु बिश्रामपुर विधानसभा में अनेक परियोजनाओं का संचालन करेंगे।

आगे कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को धरातल पर लाकर दिखाऊँगा। इसके साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण आधारित विभिन्न योजनाओं से माताओं बहनों को लाभान्वित करूंगा।

*महिला अपराध के खिलाफ कठोर कानून बनवाने की खाई कसम…..

रामाशीष यादव ने महिला सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि देश में महिला सुरक्षा की स्थिति दयनीय है। हर रोज महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध की खबरें आ रही हैं। ऐसे में अपनी बहनों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाऊँगा और यदि विधानसभा पहुंचा तो सरकार को महिला अपराध के खिलाफ कठोर कानून बनाने को मजबूर कर दूंगा।

रक्षा बंधन के इस विशाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुसुम देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, किरण देवी, शोभा देवी, गीता देवी, ममता देवी, किस्मतीया देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, देवांती देवी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, सुषमा देवी, शोभा देवी, ललिता देवी, ज्ञानती देवी, किरण देवी, अंजू देवी, सरिता देवी उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

  • Best News Portal Development Company In India
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]