कांडी: कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में सोमवार को पंचायत अंतर्गत सभी 14 वार्ड के असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर सरकार द्वारा प्राप्त सभी 140 कंबल को पंचायत मुखिया अनिता देवी व उप मुखिया आतिश कुमार सिंह सहित सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।