जनता दरबार के नाम पर फिर जनता को ठग रही है हेमंत सरकार: रामलाला दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांडी: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे ने हेमंत सरकार द्वारा एक बार फिर चलाए जा रहे जनता दरबार को छलावा बताया है।
श्री दुबे ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेमंत सरकार के पिछले जनता दरबार का हश्र जनता देख चुकी है।
लोग आज भी राशन कार्ड,जॉब कार्ड व पेंशन बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
ऐसे में एक बार फिर जनता दरबार लगाकर भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है।
श्री दुबे ने कहा कि जनता दरबार में लोग अपनी कमाई फोटो कापी व अन्य चीजों में खर्च कर जनता दरबार में आवेदन करते हैं किंतु प्राप्त आवेदन का 20 प्रतिशत भी लोगों का काम नहीं हो पाता है।
कहा कि इस बार का जनता दरबार हेमंत सरकार के चुनावी रणनीति का हिस्सा है।इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

Leave a Comment

  • Best News Portal Development Company In India
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]