भाजपा किसान मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष रामलाला दुबे ने झारखंड सरकार से बंद पड़े वृद्धा,विधवा व दिव्यांग पेंशन चालू कराने की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमरेंद्र पंडित

कांडी: भाजपा किसान मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलाल दुबे ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार से कई महीनो से बंद पड़े वृद्धा,विधवा व दिव्यांग पेंशन चालू करने की मांग की है। श्री दुबे ने कहा कि झारखंड सरकार की लापरवाही की वजह से कई वृद्ध, विधवा व दिव्यांग दर-दर भटकने को मजबूर है।
उनका एकमात्र सहारा पेंशन नहीं मिलने से उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
श्री दुबे ने कहा कि सरकार एक और जहां विधायकों का लगातार वेतन बढ़ा रही है वहीं उसे आम जनों के हित के बारे में भी सोचना चाहिए।

Leave a Comment

  • Best News Portal Development Company In India
  • best news portal development company in india
  • UPSE Coaching
[democracy id="1"]