कांडी: कांडी भाजपा मंडल इकाई के तत्वाधान में जिला व प्रदेश के निर्देशानुसार प्रखण्ड के सभी शक्ति केन्द्रों पर सोमवार को सदस्यता अभियान सम्पन्न किया गया।कांडी पंचायत में प्रभारी युवा मोर्चा के अमरेश चन्द्र व मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे व पूर्व मंत्री राम चन्द्र केशरी की उपस्थिति में कांडी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया गया।साथ ही उपस्थित लोगों को बताया गया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी का जयंती बूथ स्तर तक मनाया जाएगा।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 29 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष सुनाने का प्रयास करेंगे।मौके पर राम लखन प्रसाद,प्रदीप प्रसाद,किशोरी लाल,हैप्पी कुमार,यशवंत यादव,निक्की देवी,बीरबल कुमार ,सच्चिदानंद दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।
भाजपा का पंचायतस्तरीय सदस्यता अभियान समाप्त,पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी हुए शामिल
Fast News 08
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं