![Voice Reader](https://fastnews08.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://fastnews08.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://fastnews08.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://fastnews08.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
कांडी: कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मण्डल कार्यालय में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता सुशील मोदी के मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई!
शोकसभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर एक मिनट का मौन रखा गया!
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के गढ़वा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि कांडी मण्डल सहित पूरा देश एक महान भारतीय जनता पार्टी के सेवक को खो दिया। इनके जाने से पूरा भारत के भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे शोक कि लहर है। बिहार आंदोलन की उपज स्व सुशील मोदी जी लगातार 40 वर्षो तक बिहार ही नही पुरे देश की खुशहाली के लिए संगठन के कई पदो एवं सरकार मे विपक्ष के नेता, उपमुख्यमंत्री, राजयसभा सांसद सहित देश की सेवा करने मे कोई कसर नही छोड़ा। आज उनके आसामयिक निधन पर कार्यकर्त्ताओ ने शोक सभा आयोजित कर भगवान से प्रार्थना किया की हे भगवान ऐसे महान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें।
शोक सभा कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष – श्री रामलाला दूबे जी, महामंत्री – श्री शशि रंजन दूबे जी, जिला मिडिया प्रभारी – संतोष कुमार सिंह जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया – विनोद प्रसाद जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि – श्री लखन प्रसाद जी , लमारी शक्ति केंद्र के प्रभारी – नीरज सिंह जी, एस पी पाण्डेय जी, अमरेश चंद्र जी, ब्रजेश कुमार जी, आदि शामिल हुए।