कांडी:प्रखण्ड के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहेरिया में गुरुवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुटहेरिया पंचायत उतरी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा थे।
शिक्षिका प्रतिमा कुमारी 30 नवम्बर को उक्त विद्यालय सेवानिवृत्त हुई थीं।
वे उक्त विद्यालय में 2001 में योगदान की थीं।
विदाई समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि पंसस अभिनंदन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना यह एक नियमित प्रक्रिया है।जो भी व्यक्ति सरकारी सेवा में आता है उसे एक दिन सेवानिवृत्त होना हीं है।उन्होंने कहा कि शिक्षिका प्रतिमा कुमारी का कार्यकाल इस विद्यालय में अच्छा रहा है।
कम संसाधन में उन्होंने स्कूल का संचालन बखूबी किया।
उन्होंने शिक्षिका प्रतिमा कुमारी के स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। समारोह में उपस्थित अभिभावक व बच्चों ने शिक्षिका को उपहार देते हुए नम आँखों से विदा किया।
इस अवसर पर शिक्षक छठीलाल प्रसाद, बुनियादी विद्यालय कुशहा की प्रधानाध्यापिका रेणुबाला सिंह,उदय कुमार गुप्ता,अंगद प्रसाद गुप्ता,ग्रामीण शिव प्रसाद गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी,सुखदेव प्रसाद,अंजनी मिश्रा,बासुदेव प्रसाद व चंदन चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहेरिया की सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका को विद्यालय में दी गई भावभीनी विदाई
Fast News 08
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं